रानीखेत : पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवगौड़ा ने कहा कि देश पर आर्थिक संकट के दौर से गुजर रहा है। इसका असर हर सेक्टर पर दिखाई दे रहा है। फैक्ट्रियां बंद हो रही हैं, बड़ी तादाद में लोगों की नौकरियां जा रही हैं। बेरोजगारों की लगातार बढ़ रही है। ऐसे में केंद्र सरकार को जल्द मजबूत कदम उठाने होंगे।
कहा कि आर्थिक स्थिति बिगड़ने का एक कारण प्राकृतिक आपदाएं भी हैं। पिछले पचास साल में इस बार पहली बार देश के विभिन्न राज्यों में भीषण प्राकृतिक आपदाएं आई हैं। जिससे भारी नुकसान हुआ है। नुकसान की भरपाई करने में काफी वक्त लगेगा। पूर्व प्रधानमंत्री कैंची धाम बाबा का दर्शन करने पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि यहां आकर सुकून महसूस हो रहा है।
पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवगौड़ा ने मंगलवार को बाबा नीम करौली के दरबार में पहुंचे। यहां उन्होंने दर्शन करने के बाद करीब दो घंटे का समय गुजारा। इस दौरान उन्होंने मंदिर पदाधिकारियों से विस्तार से बातचीत की। बताया कि करीब एक माह से उनका कैंची धाम आने का कार्यक्रम बन रहा था जो आज संभव हो सका।
उत्तरवाहिनी शिप्रा नदी के बारे में भी उन्होंने चर्चा की। पूजा-अर्चना के बाद पूर्व प्रधानमंत्री करीब दो घंटे तक मंदिर परिसर में ही रहे। बाद में दिल्ली रवाना हो गए। मंदिर पदाधिकारियों ने बाबा नीम करौली महाराज पर आधारित पुस्तक भेंट की।


Download Android App
Download iOS App



