विजयवाड़ : उप राष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने आज कहा कि स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का एक मुख्य कारण बदलती जीवनशैली है और ऐसे में लोगों को बीमारियों का मुकाबला करने के लिए नियमित तौर पर योग एवं व्यायाम करना चाहिए। यहां से करीब 25 किलोमीटर दूर अत्कूर गांव में स्वर्ण भारत ट्रस्ट का उद्घाटन करते हुए उन्होंने लोगों से कहा कि वे बेहतर स्वास्थ्य के लिए पारंपरिक आहार का सेवन करें।
नायडू ने सामाजिक संगठनों से अपील की कि वे गरीबों के लिए स्वास्थ्य सेवा की जिम्मेदारी उठाएं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद मोदी का लक्ष्य है कि हर जिले में सार्वजनिक-निजी भागीदारी से एक मेडिकल कॉलेज स्थापित किया जाए ताकि देश में और चिकित्सक तैयार हो सकें।


Download Android App
Download iOS App



