ओमीक्रॉन के बढ़ते खतरे से बेफिक्र पटनायक सरकार? 3 जनवरी से ओडिशा में खुलेंगे कक्षा 1 से 5 तक के स्कूल

Summary :

देश में कोरोना वायरस और नए वेरिएंट ओमीक्रॉन के बढ़ते मामलों के बीच ओडिशा सरकार ने 3 जनवरी 2022 से कक्षा 1 से 5 तक के स्कूलों को फिर से खोलने के अपने निर्णय की घोषणा की है।

देश में कोरोना वायरस और नए वेरिएंट ओमीक्रॉन के बढ़ते मामलों के बीच ओडिशा सरकार ने 3 जनवरी 2022 से कक्षा 1 से 5 तक के स्कूलों को फिर से खोलने के अपने निर्णय की घोषणा की है। ओडिशा के स्कूल और जन शिक्षा मंत्री समीर रंजन दास ने कहा कि कुल 27,000 स्कूल फिर से खुलेंगे। समय सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक। इसके अतिरिक्त, 15 वर्ष से अधिक आयु के छात्रों को सरकारी दिशानिर्देशों के तहत कोरोना वैक्सीन लगाई जाएगी। 
ओडिशा में 3 जनवरी से खोले जाएंगे प्राइमरी स्कूल 
ओडिशा सरकार ने अभी महज प्राइमरी कक्षाएं चालू करने का फैसला किया है। हालांकि, कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अन्य कक्षाओं में पढ़ाई 10 जनवरी से शुरू की जाएगी। सरकार की तरफ से यह भी साफ किया गया है कि छात्र अपने अभिभावक की सहमति से स्कूल आ सकते हैं। वहीं दूसरी तरफ यह भी कहा गया है कि इस दौरान ऑनलाइन कक्षाएं पहले की तरह ही जारी रहेंगी। स्कूलों में कोरोना प्रोटोकॉल का कड़ाई से पालन किया जाएगा। मास्क लगाना सभी के लिए अनिवार्य किया गया है। 
कोरोना के मद्देनजर राज्यों में लागू हुई नई पाबंदियां 
बता दें कि देश में ओमीक्रॉन को लेकर कई तरह की नई पाबंदियां लागू कर दी गयी हैं। महाराष्ट्र में स्कूलों और शिक्षण संस्थानों को बंद करने पर विचार-विमर्श किया जा रहा है।  देश की राजधानी दिल्ली जहां ओमीक्रॉन मामलों की सबसे ज्यादा पुष्टि की गयी है, वहां केजरीवाल सरकार द्वारा ‘येलो अलर्ट’ जारी कर दिया गया है। वहीं अगर बात करें देश में दैनिक कोरोना मामलों की तो 24 घंटों में 9,195 नए केस सामने आए हैं। वहीं, पिछले 86 दिनों में दैनिक सकारात्मकता दर 2 प्रतिशत से कम हैं। जो पिछले 45 दिनों के लिए साप्ताहिक सकारात्मकता दर 1% से कम है। 

हरियाणा : कैबिनेट विस्तार से नाखुश अनिल विज, गृह मंत्रालय मांगे जाने से नाराज

Desk Team