तेलंगाना में नादिगुडेम मंडल के चकिरला गांव के पास एक कार के नागार्जुनसागर नहर में गिरने से छह लोगों की डूबकर मौत हो गई।
पुलिस ने बताया कि राष्ट्रीय आपदा मोचन दल (एनडीआरएफ) ने मृतकों के शवों को नहर से बाहर निकाल लिया है।
पुलिस के अनुसार मृतक यहां ए एस राव नगर के अंकुरा हॉस्पिटल फॉर वुमेन एंड चिल्ड्रेन के कर्मचारी थे।
घटना शुक्रवार रात साढ़ आठ बजे उस समय घटी जब कार मे बैठकर ये छह लोग नंदीगामा में एक शादी समारोह में शामिल होकर हैदराबाद लौट रहे थे।
मृतकों की पहचान अब्दुल (45), राजेश (29), जॉन्सन (33), संतोष (23), नरेश (35) और पवन कुमार (23) के रूप में की गयी है।
पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।


Download Android App
Download iOS App



