मनीला : राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और फिलीपीन के उनके समकक्ष रोड्रिगो दुर्तेते ने दोनों देशों के बीच भविष्य में मजबूत साझेदारी की उम्मीद जतायी।
इसके साथ ही भारत और फिलीपीन ने आतंकवाद की कड़ी निंदा की और इस वैश्विक खतरे से निपटने में अपना सहयोग जारी रखने की प्रतिबद्धता जतायी।
कोविंद फिलीपीन की पांच दिवसीय यात्रा पर बृहस्पतिवार को यहां पहुंचे थे।
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने शनिवार को ट्वीट किया, ‘‘भारत और फिलीपीन आतंकवाद की कड़ी निंदा करते हैं और इस वैश्विक खतरे से लड़ने में अपना सहयोग जारी रखने का वादा करते हैं। रक्षा और समुद्री सुरक्षा ऐसे नये क्षेत्र के तौर पर उभरे हैं जिन पर ध्यान देने की आवश्यकता है।’’
कोविंद और दुर्तेते ने दोनों देशों के बीच मैत्रीपूर्ण द्विपक्षीय संबंध पर जोर दिया और भारत तथा फिलीपीन के बीच भविष्य में मजबूत साझेदारी की उम्मीद जतायी।’’


Download Android App
Download iOS App



