शिमला : हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में दशहरा मेले में अस्थायी शिविर के शौचालय में बिजली का झटका लगने से 28 वर्षीय साधू की मौत हो गई। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।
कुल्लू के पुलिस अधीक्षक गौरव सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश के सीतापुर के निवासी सरन दाहिया को शुक्रवार को ढालपुर ग्राउंड इलाके में उनके पंडाल में करंट लगा।
अधिकारी ने कहा कि दहिया शौचालय की बत्ती जलाने का प्रयास कर रहे थे, इस दौरान नंगे तार की चपेट में आकर उन्हें करंट लग गया।
उन्होंने कहा कि उनका सिर हल्का सा जला हुआ था और उनके निकट टूटा हुआ बल्ब पड़ा था। अधिकारी ने कहा कि इस सिलसिले में लापरवाही का मामला दर्ज कर लिया गया है।


Download Android App
Download iOS App



