केरल के कोझीकोड में पति के साथ हो रही मारपीट का विरोध करने पर सीपीएम नेता ने एक प्रेग्नेंट महिला को लात मार दी, जिसके बाद महिला को अबॉर्शन करना पड़ा। इस निर्मम अपराध को लेकर पुलिस ने मामला दर्ज कर सभी सातों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार किए गए लोगों में राज्य की सरकार चला रही सीपीएम का वो नेता भी शामिल है जिसपर महिला की पेट पर लात मारने का आरोप है।
जानकारी के मुताबिक कुछ समय पहले 30 साल की जोसना सिब्बी के पति का जमीन विवाद को लेकर पड़ोसी के साथ झगड़ा हो गया था। 28 जनवरी को 7 लोग ने उनके घर पर हमला कर दिया और पति के साथ मारपीट करने लगे। पति से हो रही मारपीट का जोसना ने विरोध किया और बीच-बचाव करने लगी। तभी सीपीएम नेता थम्वी ने जोसना के पेट में लात मार दी। महिला के पेट में दर्द शुरू और ब्लीडिंग होने पर हॉस्पिटल ले जाया गया। जहां उसका अबॉर्शन करना पड़ा।
विक्टिम ने इस मामले में 2 फरवरी को शिकायत दर्ज कराई थी। वही महिला के पति सिबू ने बताया, ”पड़ोसियों और सीपीएम के पार्टी वर्कर्स उन्हें धमकी दे रहे हैं और केस वापस लेने का दबाव बना रहे हैं।” बता दें कि सिब्बी ने पुलिस को हमले के 15 मिनट पहले इत्तेला करके मदद की मांग की थी। बीते दो फरवरी को महिला के परिवार ने उनपर हमले का मामला दर्ज करवाया है।
अधिक लेटेस्ट खबरों के लिए यहां क्लिक करें।


Download Android App
Download iOS App



