गोवा में कांग्रेस और BJP के बीच मुकाबला, AAP-TMC कर रही गैर-भाजपा मतों को ‘विभाजित’ करने का काम

Summary :

गोवा विधानसभा चुनाव में मुकाबला भाजपा और कांग्रेस के बीच है अरविंद केजरीवाल ने उनके इस आकलन की “पुष्टि” कर दी है कि आप और टीएमसी केवल गैर-भाजपा मतों को “विभाजित” करेंगे।

गोवा विधानसभा चुनाव में मुकाबला भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और कांग्रेस के बीच है होने का जिक्र करते हुए कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ने कहा कि अरविंद केजरीवाल ने उनके इस आकलन की “पुष्टि” कर दी है कि आम आदमी पार्टी (आप) और तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) केवल गैर-भाजपा मतों को “विभाजित” करेंगे। नेता की यह टिप्पणी आप के राष्ट्रीय संयोजक केजरीवाल की उस टिप्पणी के एक दिन बाद आई है कि अगर गोवा में 14 फरवरी के विधानसभा चुनाव में खंडित जनादेश आता है तो उनकी पार्टी गठबंधन सरकार का हिस्सा बनने के लिए तैयार है।
आप और टीएमसी कर रही गैर-भाजपाई वोटों को बांटने का काम  
गोवा विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस के वरिष्ठ चुनाव पर्यवेक्षक ने गोवा के मतदाताओं से शासन में बदलाव के लिए वोट डालने और कांग्रेस को चुनने की अपील की। उन्होंने कहा, “मेरा आकलन कि आप (और टीएमसी) गोवा में गैर-भाजपा वोटों को केवल खंडित करेंगे, इसकी अरविंद केजरीवाल ने पुष्टि कर दी है। गोवा में मुकाबला कांग्रेस और भाजपा के बीच है।”
जो लोग बदलना चाहते हैं शासन कांग्रेस को करें वोट 
कांग्रेस नेता ने सिलसिलेवार ढंग से ट्वीट करते हुए कहा, “जो लोग शासन बदलना चाहते हैं (10 वर्षों के कुशासन के बाद) वे कांग्रेस को वोट करेंगे। जो इसी शासन को जारी रखना चाहते हैं, वे भाजपा को वोट करेंगे।” उन्होंने कहा कि गोवा में मतदाताओं के सामने विकल्प साफ है। कांग्रेस नेता ने पूछा कि आप लोग शासन में बदलाव चाहते हैं या नहीं। उन्होंने कहा, “मैं गोवा के मतदाताओं से शासन बदलने और कांग्रेस को वोट देने की अपील करता हूं।” गोवा में विधानसभा की सभी 40 सीटों पर मतदान 14 फरवरी को होना है।

रावत के निष्कासन पर बोले CM धामी-वंशवाद से दूर और विकास के साथ चलने वाली पार्टी है BJP

Desk Team