प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विधानसभा चुनाव की घोषणा के बाद मंगलवार को पहली बार अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कार्यकर्ताओं से बातचीत करेंगे। भाजपा काशी क्षेत्र इकाई के अध्यक्ष महेश चंद श्रीवास्तव ने कहा कि काशी के पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ प्रधानमंत्री की बातचीत मंगलवार सुबह 11 बजे नमो एप के जरिए होगी।
पार्टी कार्यकर्ताओं से बातचीत के लिए अपने सुझाव, विचार, इनपुट और सवाल ऐप के कमेंट सेक्शन में साझा करने को कहा गया है, जिसका जिक्र प्रधानमंत्री बातचीत के दौरान कर सकते हैं।श्रीवास्तव ने कहा कि विधानसभा चुनाव के लिए राज्य में आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद यह पहली बार होगा जब प्रधानमंत्री पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बातचीत करेंगे। यह बातचीत काशी से शुरू होगी।
चुनाव आयोग के नवीनतम निर्देशों के अनुसार कोई भी सभा आयोजित की जाएगी
बातचीत नमो एप के जरिए होने जा रही है, इसलिए कोविड-19 के मद्देनजर किसी भी स्थान पर बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं को जमा नहीं होना है।उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग के नवीनतम निर्देशों के अनुसार कोई भी सभा आयोजित की जाएगी।पीएम की अपने संसदीय क्षेत्र के कार्यकर्ताओं के साथ यह बातचीत ऐसे समय में होने जा रही है जब आठ विधानसभा क्षेत्रों के लिए उम्मीदवारों की घोषणा का इंतजार है।श्रीवास्तव ने कहा कि उम्मीदवारों की सूची जारी करने के बारे में खासकर वाराणसी को लेकर ज्यादा उत्सुकता नहीं है, क्योंकि यहां के लोगों ने प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में विकास देखा है और वे मतदान करते समय इसे ध्यान में रखेंगे।


Download Android App
Download iOS App



