चंद्रबाबू नायडू का आंध्र के सीएम पर वार, बोले- साइको की तरह काम कर रहे है जगन मोहन रेड्डी

Summary :

चंद्रबाबू नायडू ने शनिवार को कहा कि वाईएसआरसीपी सरकार जनविरोधी नीतियों को लागू कर रही है। विपक्षी दलों के नेताओं पर लगातार मुकदमे दर्ज कराए जा रहे हैं।

आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने वाईएसआरसीपी और मुख्यमंत्री जगन मोहन रेड्डी पर हमला बोला है। चंद्रबाबू नायडू ने शनिवार को कहा कि वाईएसआरसीपी सरकार जनविरोधी नीतियों को लागू कर रही है। विपक्षी दलों के नेताओं पर लगातार मुकदमे दर्ज कराए जा रहे हैं। 
उन्होंने कहा कि ‘मैं उनके लिए अच्छा हूं जो मेरे लिए अच्छे हैं। लेकिन आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री जगन मोहन रेड्डी एक साइको की तरह काम कर रहे हैं।’ दरअसल, टीडीपी के कुछ नेता मुख्यमंत्री जगनमोहन रेड्डी के नेतृत्व वाली सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहे थे। इसी दौरान टीडीपी के कुछ नेताओं की गिरफ्तारी की गई थी। अपने नेताओं की गिरफ्तारी के बाद आज एन चंद्रबाबू का यह बयान आया है।

महाबलीपुरम : सुबह की सैर के दौरान पीएम मोदी ने समुद्र तट पर की सफाई, दिया स्वच्छता का संदेश

Desk Team