रायचूर:कर्नाटक में रायचूर जिले के देवदुर्गा गांव में आज एक जीप पलटने से तीन लोगों की मौत हो गयी और 12 अन्य घायल हो गये।पुलिस ने बताया कि जीप का टायर फटने से यह हादसा हुआ। मृतकों की पहचान बसवराज (35), मुतन्ना (32) और पानुरंगा (14) के रूप में की गयी है। घायलोंं को देवदुर्गा सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे के समय जीप में सवार लोग देवदुर्गा के साप्ताहिक बाजार से अपने गृहनगर सिरावल लौट रहे थे। पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
-वार्ता