रांची : टाना भगत हमारी राष्ट्रीय चेतना के पर्याय है। मुख्यमंत्री रघुवर दास ने टाना भगत समुदाय के लोगों से मिलने के बाद यह बात कही। मुख्यमंत्री ने टाना भगत समुदाय के लोगों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी और समारोह में आने के लिए उनके प्रति आभार प्रकट किया। उन्होंने कहा कि आज भी राष्ट्रीय ध्वज की पूजा करने वाले इस संप्रदाय ने भारतीय राष्ट्रीय आंदोलन में माहात्मा गांधी के आदर्शों के सच्चे अनुयायी होने के कारण अपनी एक विशिष्ट पहचान बनायी थी।
उन्होंने कहा कि हमारी सरकार टाना भगत विकास अथॉरिटी के माध्यम से इनके सर्वांगीण विकास के लिये कार्य कर रही है। मुख्य सचिव श्रीमती राजबाला वर्मा ने कहा कि आजादी के लिये संघर्ष में उरांव, मुण्डा हो आदि अलग-अलग जनजाति के लोगों में अपनी पूर्व पहचान से अलग एक नई पहचान टाना भगत सम्प्रदाय के रूप में बनाया था।
जतरा भगत से शुरू हुआ यह आन्दोलन ने स्वतंत्रता संग्राम में राष्ट्रीय स्तर पर अद्वितीय स्थान हासिल किया था। टाना भगत सम्प्रदाय के लोगों ने कहा कि राष्ट्रीय ध्वज ही हमारी आन बान और शान है। ध्वज ही देव तुल्य है और पूजनीय है। समाज के सभी लोग जब राष्ट्रीय ध्वज को सर्वोच्च महत्व देते हुए इसे स्वीकार करेंगे तभी हम सब अपनी निजता खोकर और भ्रष्टाचार भूलकर राष्ट्र के लिए समर्पित हो जाएंगे।


Download Android App
Download iOS App



