तेल कंपनियों के साथ ईंधन भुगतान के मुद्दे को जल्द सुलझा लिया जाएगा: एअर इंडिया

Summary :

सरकारी विमानन कंपनी एअर इंडिया ने रविवार को कहा कि तेल कंपनियों के साथ भुगतान के मुद्दे को जल्द सुलझा लिया जाएगा। उल्लेखनीय है कि बृहस्पतिवार को तीन सरकारी तेल कंपनियों इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम ने एअर इंडिया को पत्र लिखकर चेतावनी दी थी

सरकारी विमानन कंपनी एअर इंडिया ने रविवार को कहा कि तेल कंपनियों के साथ भुगतान के मुद्दे को जल्द सुलझा लिया जाएगा। उल्लेखनीय है कि बृहस्पतिवार को तीन सरकारी तेल कंपनियों इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम ने एअर इंडिया को पत्र लिखकर चेतावनी दी थी कि वह हर महीने एकमुश्त भुगतान देना शुरू करे अन्यथा 18 अक्टूबर से छह प्रमुख हवाईअड्डों पर उसकी ईंधन आपूर्ति रोक दी जायेगी। 
विमानन कंपनी ने अपने ग्राहकों को परिचालन सुचारू रहने का ‘आश्वासन’ दिया है। कंपनी ने कहा है कि मुद्दे को सुलझाने के लिए वह हर संभव कदम उठा रही है। एअर इंडिया के प्रवक्ता धनंजय कुमार ने एक बयान में कहा, ‘‘तेल कंपनियों के साथ मुद्दे को सुलझाने के लिए बातचीत चल रही है और जल्द ही इसका समाधान हो जाएगा।’’ 

PM इमरान खान तेहरान के लिए हुए रवाना, ईरान और सऊदी अरब के बीच तनाव को करेंगे कम

तेल कंपनियों का दावा है कि एअर इंडिया पर ईंधन का 5,000 करोड़ रुपये का बकाया है। तेल कंपनियों ने इससे पहले 5 अक्टूबर को एअर इंडिया को कहा था कि यदि उसने हर महीने एकमुश्त रकम का भुगतान नहीं किया था तो 11 अक्ट्रबर से देश के छह प्रमुख हवाईअड्डों पर उसके विमानों को ईंधन आपूर्ति रोक दी जायेगी। 

Desk Team