‘बिग बॉस’ सीजन 13 को शुरू हुए सिर्फ दो ही हफ्ते बीते है पर इस विवादित रियलिटी टीवी शो को लेकर विवाद बढ़ता जा रहा है। सोशल मीडिया पर शुरू हुई मुहीम का असर अब दिखने लगा है और कई सामाजिक संगठन शो को बंद कराने के लिए आवाज बुलंद कर रहे है।

हाल ही में बिग बॉस के होस्ट और अभिनेता सलमान खान के घर के बाहर भी लोगों ने प्रदर्शन किया जिसमे 20 लोगों को गिरफ्तार भी किया गया है। अखिल भारतीय व्यापारी परिसंघ समेत कई संगठनों शो में आपत्ति जनक कंटेंट अदिखाये जाने पर विरोध प्रकट करते हुए कहा है कि शो को जल्द से जल्द बंद किया जाए।

सामाजिक संगठनों का कहना है की शो में दिखाए जाने वाले दृश्य आपत्तिजनक है और ये भारतीय संस्कृति खिलाफ है। अब इस बढ़ते विरोध में करणी सेना भी उतर गयी है। बता दें करणी सेना फिल्म पद्मावत के विरोध से चर्चा में आयी थी।

करणी सेना ने अब टीवी शो बिग बॉस के खिलाफ शिकायत दर्ज करवा दी है। मुंबई पुलिस द्वारा शो के होस्ट सलमान खान के घर के बहार सुरक्षा कड़ी कर दी गयी है। सोशल मीडिया पर कई वीडियोस भी वायरल हो रहे है जिसमे प्रदर्शनकारी सलमान खान के घर के बाहर प्रदर्शन करते दिखाई दे रहे है।

करनी सेना के सदस्य बिग बॉस के घर के अंदर अश्लीलता के प्रसार पर रोक और शो पर तुरंत प्रतिबन्ध लगाने की मांग के साथ चेतावनी देते भी दिखाई दे रहे है। साथ ही खबर है कि करणी सेना द्वारा सूचना और प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर को पत्र लिखा गया हैं।

बीते दिनों कई हिन्दू संगठनों ने बिग बॉस शो में अलग अलग सम्प्रदाय के कंटेस्टेंट्स को एक साथ बेड शेयर करने जैसे विषय पर भारी विरोध जताया था। कुछ सामाजिक संगठनों के सदस्यों ने भूख हड़ताल करने जैसी चेतावनी भी दी थी।



Download Android App
Download iOS App



