पार्टी के दोनों विरोधी धड़ों के एक साथ आने के बाद अलग-थलग पड़े अन्नाद्रमुक के उपमहासचिव टीटीवी दिनाकरन ने आज राजस्व मंत्री आरबी उदय कुमार को पार्टी फोरम के सचिव पद से हटा दिया। उन्होंने इस पद से उदयकुमार को हटाकर अपने विश्वासपात्र विधायक मरियप्पन कैनेडी को पदभार दिया है।
एक बयान के मुताबिक उन्होंने विधायक वी.वी. राजन चेनप्पा को भी पार्टी के मदुरई शहरी सचिव पद से हटा दिया है। वीके शशिकला के भतीजे दिनाकरन ने पार्टी के विभिन्न पदों पर अपने कुछ समर्थकों की नियुक्तियां की है। यह सब मुख्यमंत्री पलानीस्वामी और बागी नेता तथा पूर्व मुख्यमंत्री ओ पनीरसेल्वम के गुटों के बीच हुए विलय के दो दिन बाद हो रहा है।
दिनाकरन ने इस विलय को पार्टी महासचिव शशिकला के खिलाफ धोखा बताया है। उन्होंने कल वरिष्ठ नेता और राज्य सभा सांसद आर वैद्यलिंगम को पार्टी से बर्खास्त कर दिया था। दिनाकरन के प्रति वफादार विधायकों ने राज्यपाल सी विद्यासागर राव को बताया था कि वह अपना विश्वास ई के पलानीस्वामी में खो चुके हैं। दिनाकरन समर्थक विधायक मौजूदा समय में ये विधायक पड़ोसी राज्य पुडुचेरी के एक रिजॉर्ट में हैं। मुख्य विपक्षी पार्टी द्रमुक ने अन्नाद्रमुक में विद्रोह को देखते हुए शक्ति परीक्षण की मांग की है।


Download Android App
Download iOS App



