माधवन से रोमांस करेंगी ऐश्वर्या

Summary :

NULL

बॉलीवुड की मशहूर अदाकारा ऐश्वर्या राय बच्चन आजकल अपनी फिल्म ‘फन्ने खान’ को लेकर चर्चा में बानी हुई है। फिल्म में ऐश्वर्या के हीरो को लेकर काफी अटकलें लगायी जा रही थी।  कुछ दिनों से फिल्मी गलियारों में राकेश ओमप्रकाश मेहरा की आगामी फिल्म फैनी को लेकर काफी चर्चा हो रही है जिसमें ऐश्वर्या राय के साथ पिछले दिनों विवेक ओबेरॉय और राजकुमार राव के होने की खबरें थी।

लेकिन अब सूत्रों की मानें तो ऐश्वर्या राय के साथ राकेश ओमप्रकाश की इस फिल्म में आर माधवन रोमांस करते हुए नजर आएंगे। यह फिल्म साल वर्ष 2000 में प्रदर्शित हॉलीवुड फिल्म एवरीबॉडी फेमस का हिंदी वर्सन होगी और इसमें ऐश्वर्या और अनिल कपूर की जोड़ी एक बार फिर नकार आएगी।

यह एक म्यूकिाकल ड्रामा होगा, जिसमें जिसमें ऐश भी अपनी आवाका का हुनर दिखाने की कोशिश करेंगी। इस फिल्म में ऐश्वर्या थ्री ईडियट्स फेम आर. माधवन के साथ रोमांस करती हुई नजर आएंगी। कहा जा रहा है कि माधवन को फिल्म के निर्माताओं ने फायनल कर लिया है। हालांकि, अभी तक निर्माताओं की तरफ से ऐसी कोई खबर नहीं है अगर यह सच होता है तो ऐश्वर्या के साथ माधवन का रोमांस करना काफी दिलचस्प होने वाला है क्योंकि उनकी यह फिल्म बॉडी शेमिंग वाले मुद्दे पर आधारित है।

एक इंटरव्यू में अनिल कपूर ने बताया था कि वह इस फिल्म में ऐश्वर्या के साथ काम करने को लेकर काफी उत्सुक हैं उन्होंने यह भी बताया, फिल्म में ऐश्वर्या और उनके एक साथ कई सीन्स है लेकिन वह फिल्म में ऐश्वर्या के साथ रोमांस करते हुए नजर नहीं आएंगे। बता दें कि आर माधवन से पहले फिल्म के लिए राजकुमर राव, विक्की कौशल और अक्षय ओबेरॉय का नाम सामने आया था, लेकिन अब आर माधवन फिल्म मे ऐश के अपोजिट नजर आएंगे।

Desk Team