देहरादून : देहरादून जिले के सहसपुर में आसन नदी में अचानक बाढ़ आ गई। जिस कारण एक परिवार नदी के बीच टापू पर फंस गया। पुलिस ने बताया कि स्थानीय निवासी शमशाद ने सूचना दी कि उसके परिवार के चार सदस्य आसन नदी में रविवार रात से फंसे हुए हैं। सूचना पर थानाध्यक्ष मय फोर्स मौके पर पहुंचे। एसडीआरएफ को घटना की जानकारी दी गयी। पुलिस टीम मय रेस्क्यू उपकरणों के साथ मौके पर पहुंची।
नदी क्षेत्र में रह रहे वन गुर्जर परिवार के चार सदस्य बानो बीबी पत्नी मो. अली उम्र 35 वर्ष, आमिर खान पुत्र शमशाद उम्र 16 वर्ष, एमना पुत्री शमशाद उम्र 14 वर्ष और आजाद पुत्र मौ. अली उम्र 16 वर्ष सभी निवासी निवासी वन गुर्जर मौहल्ला सभावाला थाना सहसपुर को टापू पर फंस गए थे। सरकारी वाहन से नदी तक जाने का रास्ता नहीं होने पर स्थानीय जनता के लोगों से सहायता मांगी।
ट्रैक्टर से नदी तक पहुंचने का रास्ता बनाया और फंसे हुए लोगों को रस्से की सहायता से रेस्क्यू किया गया। बचाव पुलिस टीम में भूपेन्द्र सिह धौनी क्षेत्राधिकारी विकासनगर, पी.डी. भट्ट थानाध्यक्ष थाना सहसपुर, उ.नि. पंकज कुमार, एससीपी महेन्द्र सिंह नेगी, का. 854 सुधीर कुमार, का. 896 युवराज सिंह, का. 1386 संजय कुमार, का. 595 धर्मेन्द्र, का. 857 बृजपाल सिंह, का. 1259 दीपक कुमार, का. 467 जगजोत सिंह और का. 1216 विनोद रतूड़ी शामिल थे।


Download Android App
Download iOS App



