छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने जम्मू-कश्मीर में अनुच्छेद 370 के अधिकतर प्रावधानों को खत्म करने को चुनावी मुद्दा बनाने के लिये सोमवार को भाजपा पर हमला बोला। साथ ही उन्होंने यह पूछा कि इसी वर्ष 14 फरवरी को हुए पुलवामा आतंकी हमले को लेकर कोई जांच शुरू की गई है या नहीं।
बघेल ने महाराष्ट्र में 21 अक्टूबर को होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस के पक्ष में प्रचार करने के बाद संवाददाता सम्मेलन में यह बात कही। कांग्रेस देश में गंभीर आर्थिक मंदी के हालात बने होने का दावा करते हुए केंद्र सरकार को निशाना बनाती रही है। इस बीच, बघेल ने कहा कि उनका राज्य छत्तीसगढ़ इसके विपरीत आर्थिक मोर्चे पर अच्छा काम कर रहा है।
हरियाणा विधानसभा चुनाव : PM मोदी बोले- विपक्ष में दम तो कहे कि 370 वापस लाएंगे
पुलवामा आतंकी हमले के बारे में बात करते हुए बघेल ने कहा, ‘‘ भाजपा अनुच्छेद 370 को लेकर अपनी उपलब्धियों का बखान कर रही है लेकिन क्या वह हमें यह बताएगी कि पुलवामा हमले को लेकर जांच शुरू भी हुई है या नहीं। ’’ गौरतलब है कि पुलवामा हमले में सीआरपीएफ के 40 जवान शहीद हुए थे।
उन्होंने पूछा, ‘‘ एक ऐसा मार्ग जहां एक चिड़िया भी पर नहीं मार सकती, वहां कोई 250 किलो आरडीएक्स के साथ कैसे पहुंच सकता है। इसके लिए कौन जिम्मेदार है? हमारे देश ने अपने जवान खोए, परिवारों ने अपने प्रियजनों को खोया।
लेकिन हम आज तक यह नहीं जानते कि इसका जिम्मेदार कौन है? ’’ बघेल ने कहा कि भाजपा-शिवसेना के शासन तले महाराष्ट्र में सिंचाई के क्षेत्र में कोई विकास नहीं हुआ है जिससे किसान परेशान हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में ऑटो सेक्टर में 11 फीसदी विकास हुआ है जबकि देश में इस क्षेत्र में 19 फीसदी की गिरावट आई है।


Download Android App
Download iOS App



