मौसम विभाग ने आज ओडिशा के 30 जिलों में से कम से कम आठ जिलों में भारी बारिश होने का अनुमान व्यक्त किया है। इस बीच पूर्वी बांग्लादेश और पड़ोसी क्षेत्रों पर बना गहरे दबाव का क्षेत्र कमजोर होकर कम दबाव के क्षेत्र में तब्दील हो गया है। आईएमडी बुलेटिन में बताया गया है कि मलकागिरी, कोरापुट, गजपति, रायगढ़ा, कालाहांडी, नवरंगपुर, कंधमाल और गंजाम जिलों के एक या दो स्थानों पर अगले 24 घंटों के दौरान भारी बारिश हो सकती है।
इसमें बताया गया है कि दक्षिणी ओडिशा के कई स्थानों और उत्तरी क्षेत्र के कुछ जिलों में भी बारिश हो सकती है और गरज के साथ छीटें पड़ सकते हैं। मौसम विभाग के सूत्रों ने बताया कि कंधमाल जिले के दरीनगबादी, सुंदरगढ़ जिले के पोनपोश और कालाहांडी के जयपटना में पांच सेंटीमीटर जबकि कटक जिले के टिगिरिया और झारसुगुडा जिले के झारसुगुडा में चार सेंटीमीटर बारिश दर्ज की गयी। इसके अलावा भी राज्य के कई स्थानों पर बारिश हुयी है।


Download Android App
Download iOS App




