महाराष्ट्र : चुनाव से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका, नितेश राणे भाजपा में हुए शामिल

Summary :

महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री नारायण राणे के पुत्र एवं कांग्रेस के पूर्व विधायक नितेश राणे बृहस्पतिवार को भाजपा में शामिल हो गए।

महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री नारायण राणे के पुत्र एवं कांग्रेस के पूर्व विधायक नितेश राणे बृहस्पतिवार को भाजपा में शामिल हो गए। वह 21 अक्टूबर को होने वाले विधानसभा चुनाव में तटीय कोंकण की कंकावली सीट से चुनाव लड़ेंगे। नितेश ने 2014 के विधानसभा चुनावों में कांग्रेस की टिकट पर सिंधदुर्ग जिले की कंकावली सीट से जीत हासिल की थी।

रामलला के वकील का दावा : बाबरी मस्जिद के नीचे विशाल संरचना की मौजूदगी के साक्ष्य संदेह से परे

उन्होंने तत्कालीन भाजपा विधायक प्रमोद जातहर को हराया था। कांग्रेस से अलग होने के बाद 2017 में महाराष्ट्र स्वाभिमान पार्टी की स्थापना करने वाले नारायण राणे ने भाजपा के साथ संगठन के विलय की बात कही थी। 
भाजपा के समर्थन से वह वर्तमान में राज्यसभा के सदस्य हैं। राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री पहले शिवसेना में थे। 2005 में पार्टी छोड़ कर वह कांग्रेस में शामिल हो गए थे। 

Desk Team