शेर को जंगल का राजा इसलिए कहा जाता है क्योंकि इससे ज्यादा खौफनाक जानवर कोई और नहीं होता है। वैसे अमतौर पर ऐसा होता है शेर का नाम सुनते ही लोगों की सिट्टी-पिट्टी गुल हो जाती है। शेर को सामने देख लें तो पता नहीं क्या ही होगा।

मगर अमेरिका के न्यूयॉर्क में एक महिला ने ऐसा करनामा कर दिखाया है जिसकी अब लोग जमकर आलोचना कर रहे हैं।
दरअसल न्यूयॉर्क के ब्रॉन्स जू चिडिय़ाघर में एक महिला अपनी मस्ती के चक्कर में सीधे शेर के बाड़े में ही कूद गई और उसे चिढ़ाने लगी।

हालांकि इस दौरान गनीमत ये हुई कि शेर बस उसे खड़ा होकर देखता रहा। शेर ने कोई खतरनाक कदम नहीं उठाया और ब्रॉन्स जू में बड़ा हादसा होने से टल गया। महिला कुछ देर बाद बाड़े से बाहर निकल आई।

ये वीडियो चिडिय़ाघर घूमने आए हुए रियल सोबरीना के द्घारा रिकॉर्ड किया गया है। इस वीडियो को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा है वीडियो अंत तक देखें क्योंकि आप विश्वास नहीं कर पाएंगे कि आगे क्या हुआ।
अंदर घुसते ही शेर सामने आकर महिला खड़ी हो गई। जिसको देखकर वो पहले तो हाथ हिलाने लगी और शेर को चिढ़ाने लगी। शेर भी उस महिला को काफी देर तक निहारता रहा लेकिन उसको कोई नुकसान नहीं पहुंचाया।

यह वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया के लोग इस लड़की को बेवकूफ बता रहे हैं। एक यूजर ने लिखा ये बेहद बेवकूफ हरकत थी। अगर शेर इस महिला पर वार कर देता तो जू वाले इस शेर को ही सजा देते। वो यह नहीं देखते कि लड़की खुद जान-बूझकर बाड़े में घुसी है।
वहीं ब्रॉन्स जू ने इस घटना को लेकर बयान दिया है कि इस महिला ने चिडिय़ाघर के नियमों का पालन नहीं किया है। महिला की इस बेवकूफी की वजह से उसकी जान जानें का डर था।
They say stupid cant be fixed but I damn sure bet it can be eaten ?
— rick spring (@rspring361) October 2, 2019
There are a lot of less painful ways to die, sorry just saying
— AJ (@Milwife38) October 2, 2019
Dance to death..
— Aurobrata Barman (@Aurobrata) October 2, 2019
Darwin award winner in 3.. 2…
— Dirk Disco (@dirkdisco) October 2, 2019


Download Android App
Download iOS App



