अभिनेता शाहिद कपूर की ग्लैमरस पत्नी मीरा राजपूत अपने आप में एक सेलिब्रिटी हैं और सोशल मीडिया पर इनकी अच्छी खासी फैन फॉलोइंग है। मीरा की तस्वीरें और वीडियोस खूब वायरल होते है। हाल ही में मीरा ने अपनी बेस्ट फ्रेंड प्रियंका अग्रवाल और मीनल को बर्थडे विश करते हुए कुछ तस्वीरें शेयर की है।

बता दें प्रियंका अग्रवाल और मीनल दिल्ली से है और मीरा राजपूत की स्कूल फ्रेंड्स है। अपनी दोस्त मीनल के जन्मदिन पर मीरा ने एक कोलाज शेयर किया और कैप्शन में लिखा ,’ मुश्किल – आसान, ऊंची – नीचे, हर परिस्थिति में तुम में बैक बोन , मेरी ताकत, मेरी सबसे अच्छे दोस्त हो। में लाइफ तुम्हारे बिना अधूरी है।
मीरा ने आगे लिखा , ‘मेरी सबसे अच्छी दोस्त, मेरी क्राइम पार्टनर, मेरी फैमिली को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। ‘कोरियोग्राफर बॉस्को मार्टिस ने तस्वीर पर कमेंट किया और लिखा:” हैप्पी वाला बर्थडे।’

फैंस के बीच ये तस्वीरें काफी वायरल हो रही है। यूजर्स कमैंट्स में ना सिर्फ मीरा की दोस्त को जन्मदिन की बधाइयां दी बल्कि उनकी थ्रो बैक तस्वीरों की भी सराहना की। मीरा ने गोल्डन बलून्स के साथ बर्थडे गर्ल का एक बूमरैंग वीडियो भी डाला।

इससे पहले मंगलवार को, मीरा की पुरानी दोस्त प्रियंका अग्रवाल ने अपना जन्मदिन मनाया। इस अवसर पर, मीरा ने प्रियंका के साथ थ्रो बैक तस्वीरें डालीं, जिनमें से एक के कैप्शन में कहा गया था, “लव हर्ट्स “। एक अन्य तस्वीर में, मीरा एक साधारण सलवार कमीज में नजर आ रही हैं और पहचान में नहीं आ रही हैं।
मीरा ने 2015 में बॉलीवुड अभिनेता शाहिद कपूर से शादी की और ये कपल दो बच्चों – मिशा और ज़ैन के माता-पिता हैं। मीरा ने शादी के बाद से सोशल मीडिया अपर जबरदस्त लोकप्रियता हासिल की है और हाल ही में वोग इंडिया के लिए कवर गर्ल के रूप में भी नजर आयी थी।


Download Android App
Download iOS App



