दुमका, (वार्ता): झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष और पूर्व सांसद फुरकान अंसारी ने मुख्यमंत्री रघुवर दास की सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि विपक्ष के विधायकों और संतालपरगना क्षेत्र के साथ भेदभाव और पक्षपात पूर्ण रवैया अख्तियार कर रही है। श्री अंसारी परिसदन में संवाददाता सम्मेलन में कहा कि मुख्यमंत्री रघुवर दास और उनके मंत्रियों ने सरकार गठन के समय बिना किसी भेदभाव और द्वेष के बिना कार्य करने का शपथ लिया था, लेकिन मुख्यमंत्री और मंत्रिमंडल में शामिल मंत्री विपक्ष के विधायकों के साथ भेदभाव की नीति अपना रही है।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री संविधान के अनुरूप जनता के समक्ष लिये गये कसम के विपरीत कार्य रह हैं इसलिए उन्हें अपने पद पर बने रहने का कोई नैतिक अधिकार नहीं है। श्री अंसारी ने कहा कि राज्य की भाजपा नीत सरकार प्राथमिकता के अधार पर संतालपरगना का तेजी से विकास करने का दावा कर रही है लेकिन छोटानागपुर क्षेत्र में विशेष कर जमशेदपुर क्षेत्र के लिए दो गुणा योजनाओं को स्वीकृत कर रही है।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री रघुवर दास की सरकार भाजपा के विधायकों द्वारा अनुशंसित योजनाओं को मंजूरी दे रही है वहीं विपक्ष के विधायकों द्वारा अनुशंसित योजनाओं को ठंडे वस्ते में डालकर विपक्ष के विधायकों के साथ विकास के मामले में उनके क्षेत्र के साथ भेदभाव और पक्षपात की नीति अपना रही है।


Download Android App
Download iOS App



