राकांपा ने मतदान केंद्रों और EVM स्ट्रॉन्ग रूम के आसपास इंटरनेट सेवाएं निलंबित करने की मांग की

Summary :

राकांपा ने मुख्य निर्वाचन अधिकारी को एक पत्र सौंपा है, जिसमें उसने कहा है कि ईवीएम और वीवीपीएटी की हैकिंग की आशंका है।

राकांपा ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के दौरान प्रत्येक मतदान केंद्र के 3 किलोमीटर के दायरे में इंटरनेट सेवाएं निलंबित करने की रविवार को मांग की। साथ ही, विपक्षी पार्टी ने ‘स्ट्रॉन्ग रूम’ के आसपास भी ऐसा करने की मांग की है, जहां ईवीएम को मतदान के दिन से मतगणना तक रखा जाएगा। 
महाराष्ट्र के सभी 288 विधानसभा सीटों के लिए सोमवार को मतदान होगा। मतगणना 24 अक्टूबर को होगी। राकांपा ने मुख्य निर्वाचन अधिकारी को एक पत्र सौंपा है, जिसमें उसने कहा है कि ईवीएम और वीवीपीएटी की हैकिंग की आशंका है। 
पूर्व केंद्रीय मंत्री शरद पवार नीत पार्टी ने कहा, ‘‘इसे रोकने के लिए, अधिकारियों को एहतियात के तौर पर इंटरनेट सेवाओं को निलंबित कर देना चाहिए।’’ राज्य में 96,661 मतदान केंद्र बनाये गये हैं। 

Desk Team