राजस्थान में किशनगढ़ मूल के 1986 बैच के भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) अधिकारी डॉ. राजेन्द्र प्रसाद शर्मा को उड़ीसा का पुलिस महानिदेशक नियुक्त किए जाने पर उनके पेतृक गांव सिणगारा में लोग खुशी मना रहे है।
उड़ीसा कैडर के श्री शर्मा अपनी उत्कृष्ट सेवाओं के लिए तीन बार राष्ट्रपति पदक प्राप्त कर चुके है। वे वर्ष 1999 में दिल्ली एन.एस.जी। के आईजी, भुवनेश्वर में पुलिस कमिश्नर तथा वर्ष 2016 में पदोन्नति पाकर उड़ीसा के डी जी विजिलेंस बने।
उन्होंने राजस्थान के जोधपुर में रहते नार्कोटिक्स की बड़ी कार्यवाही में 14 करोड़ की हिरोइन पकडऩे में भी सफलता प्राप्त की थी। श्री शर्मा का जन्म उनके पैतृक गांव सलेमाबाद के निकट सिणगारा गांव में 15 मई 1960 को हुआ था।
उनके उड़ीसा पुलिस महानिदेशक बनने से गांव सहित पूरे किशनगढ़ एवं पुलिस अधिकारियों में भी खुशी की लहर है।


Download Android App
Download iOS App



