पटना : राष्ट्रीय समता पार्टी सेकुलर पार्टी कार्यालय में पार्टी को चुनाव चिन्ह ट्रक छाप आवंटित होने पर खुशी जाहिर करते हुए चुनाव आयोग का आभार प्रकट करते हुए पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा. अजय सिंह अलमस्त ने कहा कि अब ट्रक से बिहार कीजनता के दुख-दर्द का बेड़ा पार करेंगे। इसके लिए सूबे की जनता को बधाई दी और पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकत्र्ताओं को मिठाई खिलाकर खुशी जाहिर की।
इस अवसर पर पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष ओम प्रकाश बिन्द, पार्ठी के वरिष्ठ नेता विज्ञान स्वरूप सिंह, सुरेन्द्र गोप, माया श्रीवास्तव, कुमारी ज्योति, तारिणी प्रसाद सिंह, रविशंकर उर्फ पप्पू शर्मा, मनोज गुडडू, अंजनी कुमार राजू, नूतन सिन्हा, जयप्रकाश चौधरी, इफ्तेखार अहमद, धर्मवीर कुमार, भीष्म प्रिया, मधेश्वर सिंह, नीतू सिंह निषाद आदि नेताओं ने खुशी जाहिर कर चुनाव आयोग का आभार जताया, साथ ही सूबे की जनता को बधाई दी। उक्त आशय की जानकारी प्रदेश महासचिव सह मीडियाप्रभारी रविशंकर उर्फ पप्पू शर्मा नेदी।


Download Android App
Download iOS App



