सुप्रसिद्ध धार्मिक स्थल फौजदारी नाथ की नगरी बासुकीनाथ में रविवार की संध्या 6:30 बजे शिवगंगा में महा आरती का कार्यक्रम शुरू हुआ महा आरती के इस रंगारंग धार्मिक समारोह का आगाज वैदिक मंत्रोच्चार से हुआ और शिव गंगा की आरती उतारी गई। महा आरती के इस महोत्सव में दर्जनों विद्वान पंडितों ने भाग लिया। बासुकीनाथ में होने वाले महाआरती की परंपरा की शुरुआत श्रावणी मेला महोत्सव के दौरान हुई थी जिसका आज दूसरा संस्करण था।
शिवाय पंडा पुरोहितों के शिवगंगा में होने वाले महाआरती को लेकर जिस प्रकार की प्रशासनिक उत्साह पिछली बार देखी गई थी इस बार उसकी कमी साफ देखी जा रही थी स्थानीय लोगों में भी महाआरती को लेकर कोई उल्लास उमंग नहीं देखा गया। यद्यपि कि अभी बासुकीनाथ में भादो मेला चल रही है इसके बावजूद श्रद्धालुओं की भीड़ का इक_ा नहीं होना प्रचार तंत्र की विफलता को दर्शाता है।


Download Android App
Download iOS App



