कोरोना वायरस खतरे के कारण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कल रात (मंगलवार ) को पूरे देश में 14 अप्रैल तक संपूर्ण लॉकडाउन के एलान किया है इस बीच कोरोना वायरस से संक्रमित 54 वर्षीय व्यक्ति की बुधवार तड़के तमिलनाडु के मदुरै के एक अस्पताल में मौत हो गई। तमिलनाडु में इस संक्रामक रोग से मौत का यह पहला मामला है।
राज्य के स्वास्थ्य मंत्री सी. विजयभास्कर ने बताया कि व्यक्ति को लंबे समय से ‘‘अनियंत्रित मधुमेह’’ की बीमारी थी।
स्वास्थ्य मंत्री ने ट्वीट किया, ‘‘हमारी पूरी कोशिश के बावजूद एमडीयू, राजाजी अस्पताल में कोविड-19 संक्रमित मरीज की मौत हो गई। उसे फेफड़ों, अनियंत्रित मधुमेह और उच्च रक्तचाप की बीमारी थी।’’ देश में अब तक कोरोना वायरस से 11 लोगों की मौत हो गई है

#update: Despite our best efforts, the #COVID19 +ve Pt at MDU, #RajajiHospital, passed away few minutes back.He had medical history of prolonged illness with steroid dependent COPD, uncontrolled Diabetes with Hypertension.@MoHFW_INDIA @CMOTamilNadu #Vijayabaskar
— Dr C Vijayabaskar (@Vijayabaskarofl) March 24, 2020
राज्य में मंगलवार को कोरोना वायरस के मामले बढ़कर 18 हो गए। तीन महिलाओं समेत छह और लोग संक्रमित पाए गए।
बता दें कि पुरी दुनिया में अब तक कोरोना वायरस से 372,000 लोग संक्रमित है और 16,000 लोगों की मौत हो गई है इटली से लेकर भारत और अमेरिका तक की सरकारों ने महामारी को फैलने से रोकने के लिए कड़े कदम उठाए हैं।

Download Android App
Download iOS App