हरिद्वार, संजय (पंजाब केसरी)ः उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की ओर से रविवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच कराई गई पटवारी- लेखपाल लिखित परीक्षा में 103730 अभ्यर्थी उपस्थित रहे। जबकि 54480 अभ्यर्थी गैरहाजिर रहे। प्रदेश के 498 केंद्रों पर आयोजित कराई गई इस परीक्षा में अभ्यर्थियों की उपस्थिति 65.6 प्रतिशत रही। है। आयोग प्रशासन के अनुसार सभी परीक्षा केंद्रों पर पटवारी लेखपाल भर्ती परीक्षा शांतिपूर्ण रही। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की ओर से बीते आठ जनवरी को कराई गई पटवारी लेखपाल भर्ती परीक्षा को प्रश्नपत्र लीक होने के बाद निरस्त कर दिया गया था। जिसके बाद परीक्षा की दूसरी तिथि 12 फरवरी तय की गई थी। इस भर्ती परीक्षा के लिए 158210 अभ्यर्थी पंजीकृत थे। पटवारी-लेखपाल भर्ती परीक्षा का आयोजन 11:00 से लेकर 1:00 के बीच कराया गया। गहन जांच-पड़ताल के बाद ही अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्रों में अंदर जाने की अनुमति दी गई। जो अभ्यर्थी मोबाइल आदि सामान लेकर पहुंच उनके मोबाइल फोन केंद्रों के बाहर बनाए गए सुरक्षा कार्यालयों में ही जमा करवा दिया गया। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग के सचिव गिरधारी सिंह रावत ने बताया कि किसी भी परीक्षा केंद्र पर गड़बड़ी या कोई बड़ी शिकायत सामने नहीं आई है। ————————हरिद्वार मायापुर स्थित एक स्कूल में पटवारी परीक्षा देने एकत्रित हुए अभ्याथी। (छाया : पंजाब केसरी)
103730 अभ्यर्थियों ने दी पटवारी-लेखपाल लिखित परीक्षा
Summary :
हरिद्वार, संजय (पंजाब केसरी)ः उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की ओर से रविवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच कराई गई पटवारी- लेखपाल लिखित परीक्षा में 103730 अभ्यर्थी उपस्थित रहे।


Download Android App
Download iOS App



