13 घंटे तक उल्टा दौड़कर गुजरात की इन दोनों महिलाओं ने गिनीज बुक में बनाया ये खास रिकॉर्ड

Summary :

दो महिलाओं ने एक अनोखा रिकॉर्ड अपने नाम किया है। गुजरात के बारडोली की ट्विंकल ठाकर ओर स्वाति ठाकर उल्टा दौड़ीं हैं। 15 घंटे में दोनों ने उल्टा दौड़ कर 53 किलोमीटर तय किया।

दो महिलाओं ने एक अनोखा रिकॉर्ड अपने नाम किया है। गुजरात के बारडोली की ट्विंकल ठाकर ओर स्वाति ठाकर उल्टा दौड़ीं हैं। 15 घंटे में दोनों ने उल्टा दौड़ कर 53 किलोमीटर तय किया। गिनीज बुुक ऑफ द रिकॉर्ड में भी इन्होंने अपना नाम दर्ज करा दिया है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सोच को दोनों ही अपनी इस सफलता की प्ररेणा बताया है। उन्होंने बताया कि महिला सशक्तिकरण पर मोदीजी के संदेश के बाद उन्होंने अपने कौशल का प्रदर्शन दिखाया। हमारे ऐसा करने से बाकी महिलाओं को भी प्रोत्साहना मिलेगी। 
सबसे ज्यादा उल्टा दौड़ीं गुजरात में नन्द-भाभी 
2 अक्टूबर यानी महात्मा गांधी की 150वीं जयंती पर ट्विंकल ठाकर और स्वाति ठाकर ने अपनी दौड़ बारडोली से बुधवार शाम 5 बजे बारडोली से शुरु की थी। 
दांडी में ट्विंकल और स्वाति ने अपनी रेस अगले दिन गुरुवार को रात के नौ बजे खत्म की। नन्द-भाभी ट्विंकल और स्वाति हैं। संबंधित विभाग को अपनी दौड़ का वीडियो उन दोनों ने भेज दिया है। 
ट्विंकल ठाकर और स्वाति ठाकर क्या करती हैं?
ट्विंकल और स्वाति ने अपनी उल्टी दौड़ ग्रेटेस्ट डिस्टेंस कवर्ड बाय बैकवर्ड रनिंग इन 24 आवर्स के अंतर्गत पूरी की। बारडोली में केन टेकवानडु नाम की संस्‍था है स्वाति ठाकरा उसी की संस्‍थापक है। 

वहीं धूमकेतु डांस एकेडमी से स्वाति की भाभी ट्विंकल जुड़ी हुईं हैं। उन्होंने कहा कि आगे वह कई सारे ऐसे कारनामे करने को तैयार हैं जिससे नारी शक्ति उजागर हो सके। 
हिम्मत बढ़ाई घरवालों ने 
ट्विंकल ठाकर ने आगे बात करते हुए बताया कि पहले तो यह दोनों ऐसी रेस के लिए पूरी तरह से आश्वस्त नहीं थीं। लेकिन बाद में परिवार वालों ने उन दोनों को प्रोत्साहित किया। 
अब उन दोनों का यही उद्देशय है कि वह महिलाओं को उनके कौशल के लिए प्रेरित कर सकें। ऐसा इसलिए हर किसी में एक विशेष गुण होता है। उस गुण के प्रदर्शन के लिए हर किसी को दूसरे शख्स की सपोर्ट की बहुत जरूरत होता है। 

Desk Team