राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र ने रविवार को वरिष्ठ न्यायाधीश इन्द्रजीत माहान्ती को राजस्थान हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश पद की शपथ दिलाई। राजस्थान हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश एस रविन्द्र भट्ट के सुप्रीम कोर्ट में जाने से यह पद खाली हुआ था।
न्यायमूर्ति माहान्ती ने अंग्रेजी भाषा में शपथ ली। न्यायमूर्ति माहान्ती राजस्थान हाई कोर्ट के 37 वें मुख्य न्यायाधीश हैं। समारोह के प्रारम्भ में मुख्य सचिव डी.बी. गुप्ता ने राष्ट्रपति राम नाथ कोविन्द द्वारा जारी मुख्य न्यायाधीश की नियुक्ति का वारंट पढ़कर सुनाया।
राजस्थान में बस से टकराने पर कार में लगी आग, दो लोगों की मौत
समारोह में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, विधानसभा अध्यक्ष सी.पी. जोशी, मंत्रीमण्डल के सदस्यगण, जनप्रतिनिधिगण, राजस्थान हाई कोर्ट के न्यायाधीशगण सहित वरिष्ठ प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी मौजूद थे। शपथग्रहण समारोह में न्यायमूर्ति माहान्ती की पत्नी कविता, पुत्र सत्यजीत और पुत्री आकांक्षा सहित परिवारजन उपस्थित थे।


Download Android App
Download iOS App



