अफगानिस्तान में आतंकवादियों ने 13 यात्रियों का अपहरण किया

Summary :

उन्होंने बताया कि अगवा हुए लोगों की सुरक्षित रिहाई सुनिश्चित करने के लिए प्रयास चल रहे हैं।  उन्होंने अपहरण के लिए तालिबान को जिम्मेदार ठहराया।

 सशस्त्र आतंकवादियों ने मंगलवार को अफगानिस्तान के बागलान प्रांत में एक यात्री बस को रोककर 13 यात्रियों का अपहरण कर लिया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। सेना के एक प्रवक्ता ने समाचार एजेंसी सिन्हुआ को बताया, ‘सशस्त्र आतंकवादियों के एक समूह ने बागलान-ए-मरकाजी जिले के जार-ए-खुश्क क्षेत्र में एक यात्री बस को रोक दिया. फिर यात्रियों की तलाशी लेने के बाद 13 लोगों को आतंकवादी अज्ञात स्थानों पर ले गए।’ अधिकारी ने कहा कि यात्री उत्तरी बदख्शां से काबुल जा रहे थे। उन्होंने बताया कि अगवा हुए लोगों की सुरक्षित रिहाई सुनिश्चित करने के लिए प्रयास चल रहे हैं।  उन्होंने अपहरण के लिए तालिबान को जिम्मेदार ठहराया। लेकिन बागलान और पड़ोसी कुंदुंज प्रांत के कुछ हिस्सों में सक्रिय तालिबान आतंकवादियों ने अभी तक इसकी जिम्मेदारी नहीं ली है।

Desk Team