केरल में कोरोना वायरस के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। बुधवार को एक दिन में संक्रमण के सबसे अधिक 2,476 नए मामले सामने आए हैं, जिसके बाद राज्य में संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर 64,354 तक पहुंच गया है। राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने यह जानकारी दी।
राज्य की स्वास्थ्य मंत्री के के शैलजा ने बताया कि 13 रोगियों की मौत के बाद मृतकों की तादाद 257 तक पहुंच गई है। उन्होंने कहा कि नए संक्रमितों में 69 स्वास्थ्य देखभाल कर्मी भी शामिल हैं। मंत्री ने यहां एक विज्ञप्ति में कहा कि विभिन्न अस्पतालों से कम से कम 1,351 मरीजों को ठीक होने के बाद छुट्टी दी गई है। 22,344 रोगियों का अब भी इलाज चल रहा है।
बताते चले कि देशभर में कोरोना का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के अनुसार संक्रमितों का आंकड़ा 32,34,474 तक पहु्ंच गया है और 59,449 लोगों की जान जा चुकी है। वहीं, इस वायरस से अब तक 24,67,758 लोग ठीक हो चुके हैं।


Download Android App
Download iOS App



