धनबाद : केंद्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने आज कहा कि देश में अभी छह लाख से ज्यादा डाक्टरों की कमी है लेकिन यह समस्या 2022 तक दूर हो जाएगी क्योंकि मेडिकल कालेजों में सीटों की संख्या में वृद्धि की गयी है। उन्होंने कहा कि आबादी के अनुसार देश को 14 से 16 लाख डाक्टरों की जरूरत है जबकि अभी केवल आठ लाख डाक्टर ही लोगों की सेवा में जुटे हैं।
चौबे ने कहा कि प्रधानमंत्री का लक्ष्य सबके लिए स्वास्थ्य सेवाएं पूरा करने की खातिर स्वास्थ्य मंत्रालय ने मेडिकल कालेजों में सीटें बढ़ायी हैं। उन्होंने कहा कि मेडिकल कालेजों से प्रति वर्ष 67,972 एमबीबीएस डाक्टर और 30,228 पोस्ट-ग्रेजुएट डाक्टर निकलेंगे। यह संख्या अभी क्रमश: 32,000 और 12,000 है। उन्होंने संवाददाताओं से कहा कि सीटों में वृद्धि से यह अंतर साल 2022 तक दूर हो जाएगा।


Download Android App
Download iOS App



