कर्नाटक की चिंचोली और कुंदगोल विधानसभा सीट पर हो रहे उपचुनाव के तहत दोपहर एक बजे तक 41.5 फीसदी मतदान हुआ है। इन दोनों निर्वाचन क्षेत्र में 3.8 लाख से ज्यादा मतदाता हैं। निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि वीवीपैट मशानों में आयी कुछ खामियों को छोड़कर चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से जारी है और खराब हुई वीवीपैट मशीनों को तत्काल बदल दिया गया। कुंडगोल विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र से बीजेपी उम्मीदवार एसआई चीकनगौदर ने अपना वोट डाला।
तमिलनाडु की 4 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए मतदान जारी
कुंदगोल के चिकनार्थी और यलगुप्पी में भी ईवीएम में खामियां संबंधी खबरें आयी। हालांकि, संयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी ए वी सूर्य सेन ने इसका खंडन किया। सेन ने कहा कि चिंचोली में 10 वीवीपैट और कुंदगोल में 2 वीवीपैट मशीन बदले गए। सेन ने कहा, ‘‘कहीं भी चुनावों में किसी तरह की कोई समस्या नहीं है। सभी समस्याओं का समाधान कर दिया गया है।’’ चिंचोली में कुल 17 उम्मीदवार मैदान में हैं जबकि कुंदगोल में आठ प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं।


Download Android App
Download iOS App



