कोरोना वायरस का प्रकोप जारी है। इसी बीच आंध्र प्रदेश में शुक्रवार को कोरोना से दो लोगों की मौत हो गई है। वहीं पिछले 24 घंटे में सुबह नौ बजे तक संक्रमण के 60 नए मामले सामने आए हैं। राज्य सरकार ने एक बुलेटिन में बताया कि राज्य में इस खतरनाक वायरस से मरने वालों की संख्या बढ़कर 33 हो गई है और 1,463 लोग संक्रमित पाए गए हैं।
1200 मजदूरों को लेकर तेलंगाना से झारखंड के लिए रवाना हुई 24 कोच वाली स्पेशल ट्रेन
कुर्नूल और एसपीएस नेल्लोर जिले में एक-एक व्यक्ति की मौत हुई है। स्वस्थ होने के बाद 82 लोगों को अस्पातल से छुट्टी मिली है जिसके बाद राज्य में इससे स्वस्थ हुए लोगों की संख्या 403 तक पहुंच गई है। बुलेटिन में बताया गया कि कुर्नूल और गुंटूर जिले में क्रमश: संक्रमण के 25 और 19 नए मामले सामने आए हैं।


Download Android App
Download iOS App



