लॉकडाउन के कारण दूसरे राज्यों में फंसे उत्तर प्रदेश के कामगारों और मजदूरों से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को एक बार फिर से धैर्य बनाए रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि जल्द ही श्रमिकों और मजदूरों की सुरक्षित वापसी सुनिश्चित की जाएगी।
मेरे प्रवासी कामगार/श्रमिक बहनों-भाइयों,
सृष्टि की सभी आपदाएं आपके धैर्य के समक्ष नतमस्तक हुई हैं। आज पुनः कोरोना वायरस की हार आपके धैर्य पर निर्भर है।
आप सभी से अपील है कि कतई विकल व व्यथित मत होइए। जहां हैं, वहीं रहिए।
अति शीघ्र, आप सभी की सुरक्षित वापसी सुनिश्चित की जाएगी।— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) May 1, 2020
योगी ने शुक्रवार को ट्वीट कर कहा कि ‘‘मेरे प्रवासी कामगार श्रमिक बहनों-भाइयों, सृष्टि की सभी आपदाएं आपके धैर्य के समक्ष नतमस्तक हुई हैं। आज पुनः कोरोना वायरस की हार आपके धैर्य पर निर्भर है। आप सभी से अपील है कि कतई व्यथित मत होइए। जहां हैं, वहीं रहिए। अति शीघ्र आप सभी की सुरक्षित वापसी सुनिश्चित की जाएगी।”
छत्तीसगढ़ के CM का PM को पत्र, कहा- लॉकडाउन में उधार की सीमा GDP के 6 प्रतिशत तक हो शिथिल
मुख्यमंत्री ने एक अन्य ट्वीट में कहा कि ‘‘विश्व का समस्त वैभव श्रमिकों और कामगारों के अकथनीय श्रम का सुफल है। विकास की प्रक्रिया में ‘श्रमेव जयते’ का उद्घोष करता ‘मई दिवस’ हमारे कामगार एवं श्रमिक वर्ग के सम्मान का दिवस है। आइए इस अवसर पर हम सब स्वतःस्फूर्त भाव से अपने कामगारों और श्रमिकों के हितों के संरक्षण का संकल्प लें।”
बता दें कि सीएम योगी ने गुरुवार को कहा था कि ”सभी प्रवासी कामगार एवं श्रमिक बहनों-भाइयों से अपील है कि जिस धैर्य का परिचय आप सभी ने अभी तक दिया है उस धैर्य को बनाए रखें, पैदल न चलें, जिस राज्य में है वहां की सरकार से संपर्क में रहें। आप सभी की सुरक्षित वापसी के लिए संबंधित राज्य सरकार से वार्ता कर कार्ययोजना बनाई जा रही है।”


Download Android App
Download iOS App



