Maoist surrender : ओडिशा पुलिस और बीएसएफ के सामने 700 माओवादी समर्थकों ने किया समर्पण

Summary :

ओडिशा-आंध्र प्रदेश सीमा पर स्थित विभिन्न गांवों के लगभग 700 माओवादी समर्थकों ने शनिवार को मलकानगिरि जिले में पुलिस और सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के सामने समर्पण कर दिया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

ओडिशा-आंध्र प्रदेश सीमा पर स्थित विभिन्न गांवों के लगभग 700 माओवादी समर्थकों ने शनिवार को मलकानगिरि जिले में पुलिस और सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के सामने समर्पण कर दिया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
उन्होंने कहा कि ये सभी गांव ओडिशा-आंध्र सीमा पर स्थित हैं और कभी माओवादियों का गढ़ थे।
पुलिस ने कहा कि समर्पण करने वाले लोगों ने माओवादियों के पुतले और कपड़े जलाकर माओवाद के प्रति अपना विरोध जताया। उन्होंने समर्पण करने से पहले मीडिया के सामने “माओवादी मुर्दाबाद” और “सरकार जिंदाबाद” के नारे लगाए।
मलकानगिरि के पुलिस अधीक्षक नितेश वाधवानी ने कहा, “माओवादियों के ये समर्थक हिंसक गतिविधियों और सुरक्षाबलों तथा नागरिकों की हत्या में उनका साथ देते थे। वे घने जंगलों में आश्रय लेकर माओवादियों को मदद उपलब्ध कराते थे।”

Shera Rajput