महाराष्ट्र के ठाणे जिले की पुलिस ने डोंबिवली सामूहिक बलात्कार मामले में चार नाबालिगों सहित सभी 33 आरोपियों के खिलाफ आरोप पत्र दायर किया है, जिसमें एक 15 वर्षीय लड़की का कथित तौर पर आठ महीने पहले कई बार यौन उत्पीड़न किया गया था। जिले के मनपाड़ा थाने के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने हाल ही में कल्याण सत्र अदालत में आरोप पत्र दायर किया, जहां इस साल 22 सितंबर को मामला दर्ज किया गया था।
ठाणे पुलिस ने सनसनीखेज मामले में एक 15 वर्षीय लड़की की ओर से 29 युवकों और चार किशोरों द्वारा बार-बार सामूहिक दुष्कर्म की शिकायत दर्ज कराने के दो महीने बाद आरोप पत्र दाखिल किया है। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।112 गवाहों के बयानों के साथ 800 से अधिक पृष्ठों में चलने वाला आरोप पत्र कल्याण में मजिस्ट्रेट कोर्ट में दर्ज किया गया।
पीड़िता के प्रेमी ने उसके साथ जबरन यौन संबंध बनाए और वीडियो बना ली, जिसे बाद में उसने अपने दोस्तों के साथ साझा किया, जिन्होंने उसका दुष्कर्म करने के लिए उसका शोषण भी किया। पुलिस जांच के अनुसार कई युवकों ने लड़की को ब्लैकमेल किया और धमकी दी और अलग-अलग स्थानों पर उसके साथ यौन संबंध बनाने के लिए मजबूर किया था।


Download Android App
Download iOS App



