बॉलीवुड अभिनेत्री और कंट्रोवर्सी क्वीन कंगना रनौत ने एक बार फिर से मुंबई पुलिस द्वारा भेजे गए समन को ठुकरा दिया है। दरअसल, कंगना और उनकी बहन रंगोली को मुंबई पुलिस द्वारा पूछताछ के लिए पुलिस स्टेशन आने का समन 2 बार भेजा गया था। लेकिन कंगना ने दोनों बार यह कहकर समन को अस्वीकार कर दिया कि वह (कंगना) और रंगोली उनके भाई की शादी में व्यस्त है।
बता दें कि कल मुंबई के एक पुलिस स्टेशन में उपस्थित होने से इंकार करने के बाद, बॉलीवुड अभिनेत्री ने कहा कि वह 15 नवंबर के बाद पूछताछ के लिए उपलब्ध होगी क्योंकि वह अपने भाई की शादी की तैयारियों में व्यस्त है। पुलिस ने 3 नवंबर को कंगना रनौत और उनकी बहन रंगोली चंदेल को दूसरा नोटिस जारी किया था और उन्हें 10 नवंबर को पुलिस स्टेशन में पेश होने का आदेश दिया था। दोनों बहनों को सोशल मीडिया पर अपनी टिप्पणी के माध्यम से समुदायों के बीच दुश्मनी को बढ़ावा देने के आरोप में समन भेजा गया है।
इससे पहले, बांद्रा पुलिस ने 21 अक्टूबर को अभिनेत्री और उनकी बहन को अपने बयान दर्ज करने के लिए एक नोटिस जारी किया था। हालांकि, कंगना रानौत के वकील ने पुलिस स्टेशन में जवाब भेजा था, जिसमें कहा गया था कि वह हिमाचल प्रदेश में थी और अपने चचेरे भाई की शादी की तैयारियों में व्यस्त थी।
पिछले महीने, बांद्रा मेट्रोपॉलिटन मैजिस्ट्रेट की अदालत ने पुलिस को बॉलीवुड के कास्टिंग डायरेक्टर और फिटनेस ट्रेनर मुनव्वर अली सय्यद द्वारा किए ट्वीट और कंगना व उनकी बहन के अन्य बयानों का जिक्र करते हुए एक शिकायत की जांच करने का आदेश दिया था। बांद्रा पुलिस ने बाद में कंगना और रंगोली के खिलाफ आईपीसी की धारा 153-ए (धर्म, जाति, आदि के आधार पर विभिन्न समूहों के बीच दुश्मनी को बढ़ावा देने), 295-ए (जानबूझकर धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाली हरकत) और 124-ए (देशद्रोह) के तहत प्राथमिकी दर्ज की , 34 (सामान्य आशय)। उन्होंने अभिनेत्री और उनकी बहन को भी पुलिस के सामने पेश होने के लिए कहा था।


Download Android App
Download iOS App



