पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बेनर्जी के बाद राज्य के कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी ने वैक्सीन कोटा बढ़ाए जाने को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखा है। पत्र में उन्होंने पश्चिम बंगाल को कोरोना वैक्सीन का कोटे बढ़ाने के लिए उनसे हस्तक्षेप करने का आग्रह किया है।
कांग्रेस के लोकसभा सांसद अधीर रंजन चौधरी ने यह भी कहा कि राज्य में घनी आबादी होने के चलते कोरोना वायरस संक्रमण के मामले बेहद तेजी से बढ़ सकते हैं। उन्होंने पत्र में कहा, “मुझे पता चला है कि दो अगस्त तक, (राज्य में) लगभग 3,00,65,845 लोगों को टीका दिया जा चुका है।”

प्रदेश कांग्रेस प्रमुख ने कहा कि पश्चिम बंगाल की 10 करोड़ आबादी के 70 प्रतिशत लोग वायरस से सुरक्षा पाने के लिए अब भी इंतजार कर रहे हैं। चौधरी ने प्रधानमंत्री से राज्य के लिए कोविड टीके का कोटा बढ़ाने को लेकर जरूरी कदम उठाने का अनुरोध किया।


Download Android App
Download iOS App



