प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत किसानों के खाते में 2000 रूपए की किस्त आने वाली है। केंद्र सरकार की ओर से पीएम किसान योजना की 9वीं किस्त सोमवार यानी 9 अगस्त को जारी की जाएगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार यानी 9 अगस्त को दोपहर 12:30 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए 9.75 करोड़ से ज्यादा लाभार्थी किसान परिवारों को 19,500 करोड़ रूपए से अधिक की धनराशि ट्रांसफर करेंगे। केंद्र सरकार की तरफ से MyGovIndia के ट्विटर हैंडल से इसकी जानकारी दी गई है।
To further strengthen the social security of farmers, PM Shri @narendramodi will release the next instalment of PM-KISAN on 9th August 2021 at 12:30 PM.
Register for the event at: https://t.co/NNPhWg5KT1 #TransformingIndia pic.twitter.com/VjYHLEMA2D
— MyGovIndia (@mygovindia) August 8, 2021
आधिकारिक सूत्रों ने रविवार को बताया कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना में करीब 18 लाख किसानों को 32,500 करोड़ रुपए दिए गए हैं। इसमें वह किसान भी शामिल हैं, जिन्हें एक बार से लेकर आठ बार तक धनराशि दी गई है। इसी तरह प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना से दो करोड़ से अधिक किसान जुड़ हैं और इस योजना से 25 लाख 60 हजार से अधिक किसानों को 2,208 करोड़ रुपए की क्षतिपूर्ति दी गई है।
उन्होने बताया कि मौजूदा योगी सरकार ने पिछली सरकारों की तुलना में कई गुना धनराशि किसानों को साढ़े चार साल में दी है। प्रदेश में पहली बार 433.86 लाख मीट्रिक टन से अधिक खाद्यान्न की सरकारी खरीद की गई और 78,23,357 किसानों को 78,000 करोड़ रुपए से अधिक का भुगतान किया गया है। किसानों को तीन लाख 92 हजार करोड़ रुपए का फसली ऋण का भुगतान किया गया है और 36 हजार करोड़ रुपए से 86 लाख किसानों का ऋण माफ किया गया है।
सूत्रों ने बताया कि प्रदेश सरकार की ओर से विभिन्न मदों में किसानों को रिकार्ड छह लाख 80 हजार 708 करोड़ रुपए का भुगतान किया गया है। किसानों के हित में सरकार की ओर से उठाए गए कदमों और अन्य मदों में दी गई धनराशि को जोड़ लिया जाए, तो यह राशि 10 लाख करोड़ तक पहुंच सकती है।
उन्होने बताया कि कोरोना महामारी में भी खेती किसानी से जुड़ हर गतिविधियों को अनुमति दी गई, ताकि किसानों को किसी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़। पिछली सरकारों में चीनी मिलें बंद हो रहीं थी और गन्ना किसानों का बकाया साल दर साल बढ़ रहा था, लेकिन सीएम योगी ने रमाला, पिपराइच, मुण्डेरवा चीनी मिलों सहित 20 चीनी मिलों का आधुनिकीकरण और विस्तार कराया। साथ ही प्रदेश के इतिहास में पहली बार 45 लाख गन्ना किसानों को एक लाख 41 हजार 114 करोड़ गन्ना मूल्य का रिकार्ड भुगतान किया गया है। पिछले दो दशक में इस सीजन का सर्वाधिक 80 फीसदी भुगतान किया गया है।


Download Android App
Download iOS App



