Aditi Singh IPS Himachal Pradesh: हिमाचल प्रदेश में पुलिस प्रशासन ने एक बड़ा और सख्त कदम उठाया है, जो आजकल चर्चा का विषय बना हुआ है। राज्य के पुलिस महानिदेशक (DGP) अशोक तिवारी ने 2021 बैच की IPS अधिकारी अदिति सिंह के बार-बार छुट्टी पर जाने के कारण उनकी जिम्मेदारियां एक जूनियर अधिकारी को सौंपने का निर्देश दिया है।
IPS Leave Case: IPS अदिति सिंह ने कितनी छुट्टियां ली?
राज्य के पुलिस महानिदेशक अशोक तिवारी द्वारा जारी आदेश के अनुसार, अदिति सिंह ने 8 से 22 फरवरी के बीच कुल 25 दिनों तक छुट्टी पर रही। इस दौरान उनके कार्यालय के कामकाम पर असर पड़ने की बात सामने आई। DGP ने अपने आदेश में लिखा अदिति सिंह ने तीन महीनों में बार-बार छुट्टी ली है, जिससे दफ्तर का काम प्रभावित हुआ है। आदेश में महिला अधिकारी के छुट्टी लेने की तारीखें भी लिखी गई है।
जानकारी के अनुसार, अदिति सिंह ने 1 जनवरी से 11 जनवरी के बीच में चार छुट्टियां ली। इसके बाद 12 जनवरी को एक छुट्टी काटी। फिर 16 से 19 जनवरी तक छुट्टी पर रहीं। इससे पहले भी वह 8 से 10 दिसंबर 2025 तक उत्तराखंड के नैनीताल में मिड-कैरियर इंटरैक्शन कार्यक्रम में भी शामिल हुई थीं, जिस कारण वे दिसंबर में भी एक हफ्ते से ज्यादा समय तक मुख्यालय से बाहर रहीं।
Ashok Tewari DGP Order: जूनियर को सौंपी जिम्मेदारी

आदेश में साफ कहा गया है कि कामकाज लगातार चलता रहे, इसलिए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ब्रह्म दास भाटिया को अगले आदेश तक यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। इतना ही नहीं, यह भी निर्देश दिया गया है कि संबंधित अधिकारी की मौजूदगी में भी वे काम से जुड़े रहेंगे, ताकि काम प्रभावित न हो। सूत्रों के अनुसार, दिसंबर में भी अदिति सिंह एक आधिकारिक कार्यक्रम में भाग लेने के लिए मुख्यालय से बाहर थीं। लगातार अनुपस्थिति को देखते हुए यह प्रशासनिक फैसला लिया गया है।
Who is Aditi Singh: कौन है अदिति सिंह?

अदिति सिंह मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश के मेरठ की रहने वाली है। उन्होंने UPSC में 679वीं रैंक हासिल की थी। मेरठ के कंकरखेड़ा स्थित शिवलोकपुरी की रहने वाली अदिति ने सोफिया गर्ल्स स्कूल से अपनी पढ़ाई पूरी की थी। अदिति के पिता संजीव सिंह पेशे से डॉक्टर हैं, जबकि माता ज्योति सिंह कलक्ट्रेट में वरिष्ठ सहायक पद पर रही हैं। अदिति 2021 बैच की IPS अफसर हैं। उन्होंने कोविड के दौरान यूपीएसी की तैयारी की थी। अदिति अपने पहले ही प्रयास में अफसर बन गई थी। इससे पहले, वह धर्मशाला में एडिशनल एसपी थी और सिरमौर के पावंटा साहिब में तैनात रही थी।
यह भी पढ़ें: कुल्लू के मणिकर्ण-बरशैणी मार्ग पर लैंडस्लाइड, सुहाना मौसम, 1 मिनट और दरका पहाड़






















