पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने शनिवार को मुर्शिदाबाद जिले से छह आतंकवादियों की गिरफ्तारी को लेकर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर कड़ा प्रहार करते हुए कहा कि राज्य अवैध बम बनाने का घर बन गया गया है और गंभीर रूप से खराब होती कानून-व्यवस्था की जिम्मेदारियों से पुलिस विभाग के शीर्ष पर बैठे लोग बच नहीं सकते।
धनखड़ ने ट्वीट किया,‘‘ ममता बनर्जी के पुलिस अधिकारी राजनीतिक एजेंडे पर काम करते हैं,विपक्षी दलों पर निशाना साधते हैं। पुलिस विभाग को देखने वाले लोग राज्य की तेजी से खराब होती कानून-व्यवस्था की जिम्मेदारी से बच नहीं सकते हैं। राज्य अवैध बम बनाने का स्थान बन चुका है, इससे लोकतंत्र की स्थिति डवांडोल हो सकती है। लोकतंत्र से समझौता नागरिकों के जीवन के लिए खतरनाक है। ममता के अधिकारियों का प्रशासन और पुलिस के राजनीतिकरण करने पर ज्यादा ध्यान है।’’
State has become home to illegal bomb making that has potential to unsettle democracy.
Police @MamataOfficial busy in carrying out political errands and taking on opposition.
Those at helm @WBPolice cannot escape their accountability for this alarming decline in law and order.
— Governor West Bengal Jagdeep Dhankhar (@jdhankhar1) September 19, 2020
राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने आज तड़के अल-कायदा के नौ आतंकवादियों को गिरफ्तार किया जिनमें छह पश्चिम बंगाल के और तीन केरल के एर्नाकुलम से हैं। आतंकवादियों की योजना दिल्ली समेत देश के कई अन्य इलाकों की सरकारी इमारतों और मासूम लोगों को निशाना बनाना था। उनके पास से बड़ी संख्या में संवेदनशील दस्तावेज और हथियार बरामद हुए हैं। उन्हें आज अदालत में पेश किया जायेगा।


Download Android App
Download iOS App



