कृषि विधेयक के विरोध में भारतीय किसान यूनियन की ओर से अक्कनवाली गांव में चल रहे 6 दिवसीय धरने को चौथे दिन भी जारी रखा। इस दौरान उन्होंने संघर्ष को आगे बढ़ाते हुए यह मोर्चा 25 सितंबर तक जारी रखने का ऐलान किया।
वहीं पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी देते हुए बताया कि पंजाब के मुक्तसर जिले में कृषि संबंधी नए विधेयक के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान 70 साल के एक किसान की कोई जहरीले पदार्थ खाने के बाद मौत हो गयी।
मनसा जिले के अक्कनवाली गांव निवासी प्रीतम सिंह ने शुक्रवार सुबह कोई जहरीला पदार्थ खा लिया। बाद में एक अस्पताल में उनकी मृत्यु हो गयी। सिंह भारतीय किसान यूनियन द्वारा 15 सितंबर से बादल गांव में आयोजित प्रदर्शन में भाग ले रहे थे। यह पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल का पैतृक गांव है।
पुलिस ने कहा कि अभी पता नहीं चला है कि किसान के यह कदम क्यों उठाया। किसान संगठन का कहना है कि प्रीतम सिंह पर कर्ज था। भारतीय किसान यूनियन के महासचिव सुखदेव सिंह ने मांग की कि मृतक के परिवार को प्रशासन की ओर से मुआवजा दिया जाना चाहिए।


Download Android App
Download iOS App



