कोर्ट की मंजूरी के बाद ED ने जेल में शुरू की तृणमूल नेता शाहजहां से पूछताछ

Summary :

Trinamool Leader Shahjahan: ईडी ने शनिवार को अदालत की मंजूरी मिलने के बाद निलंबित तृणमूल कांग्रेस नेता शेख शाहजहां से जेल में पूछताछ शुरू की। उत्तर 24 परगना जिले के बशीरहाट उप-विभागीय न्यायालय ने शनिवार दोपहर पीडीएस मामले में ईडी को शेख शाहजहां से पूछताछ करने की इजाजत दे दी। हालांकि, ईडी को केवल जेल परिसर के भीतर ही शाहजहां से पूछताछ करने की इजाजत दी गई है। Highlights: कोर्ट की मंजूरी के बाद ED ने जेल में शुरू की तृणमूल नेता शाहजहां से पूछताछ ‘संदेशखाली में ईडी और सीएपीएफ कर्मियों पर हमले का मास्टरमाइंड’ अदालत से अनुमति लेकर ईडी…

Trinamool leader Shahjahan

Trinamool Leader Shahjahan: ईडी ने शनिवार को अदालत की मंजूरी मिलने के बाद निलंबित तृणमूल कांग्रेस नेता शेख शाहजहां से जेल में पूछताछ शुरू की। उत्तर 24 परगना जिले के बशीरहाट उप-विभागीय न्यायालय ने शनिवार दोपहर पीडीएस मामले में ईडी को शेख शाहजहां से पूछताछ करने की इजाजत दे दी। हालांकि, ईडी को केवल जेल परिसर के भीतर ही शाहजहां से पूछताछ करने की इजाजत दी गई है।

Highlights:

  • कोर्ट की मंजूरी के बाद ED ने जेल में शुरू की तृणमूल नेता शाहजहां से पूछताछ
  • ‘संदेशखाली में ईडी और सीएपीएफ कर्मियों पर हमले का मास्टरमाइंड’
  • अदालत से अनुमति लेकर ईडी अधिकारियों की एक टीम

‘संदेशखाली में ईडी और सीएपीएफ कर्मियों पर हमले का मास्टरमाइंड’

शेख शाहजहां 5 जनवरी को संदेशखाली में ईडी और सीएपीएफ कर्मियों पर हमले का मास्टरमाइंड हैं। वर्तमान में वह बशीरहाट सब-जेल में न्यायिक हिरासत में है। इस मामले में पश्चिम बंगाल पुलिस ने शेख शाहजहां गिरफ्तार किया था और बाद में सीबीआई को सौंप दिया गया था।

अदालत से अनुमति लेकर ईडी अधिकारियों की एक टीम

सूत्रों ने बताया कि अदालत से अनुमति लेकर ईडी अधिकारियों की एक टीम बशीरहाट सब-जेल पहुंची और शाहजहां से पूछताछ शुरू की। जानकारी के अनुसार, अगले हफ्ते, ईडी गहन पूछताछ के लिए शाहजहां की हिरासत के लिए कोलकाता में एक विशेष पीएमएलए अदालत का रुख करेगी।

 

 

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Desk News