AIADMK के दोनों धड़े एक, ओ. पन्नीरसेल्वम बने डिप्टी सीएम

Summary :

NULL

तमिलनाडु की राजनीति में बड़ा फेरबदल हुआ है। पूर्व मुख्यमंत्री जयललिता की मौत के बाद दो धड़ों में बंटी AIADMK एक बार फिर एक हो गई है। मुख्यमंत्री ई. पलानीस्वामी और बागी नेता ओ. पन्नीरसेल्वम के नेतृत्व वाले अन्नाद्रमुक के दोनों धड़ों का विलय हो गया है। AIADMK दफ्तर के लिए निकले ओ. पन्नीरसेल्वम, खुद ट्वीट कर दी जानकारी।

पन्नीरसेल्वम पार्टी के संयोजक होंगे, वहीं पलानीस्वामी को सह-संयोजक बनाया गया है। इसके अलावा उन्हें वित्त मंत्रालय की जिम्मेदारी भी दी जाएगी। राजभवन में उपमुख्यमंत्री के रूप में ओ. पन्नीरसेल्वम ने शपथ ली।

ई. पलानीस्वामी और ओ. पन्नीरसेल्वम ने पूर्व सीएम जयललिता की समाधि पहुंच श्रद्धांजलि दी।

पलानीस्वामी ने कहा, अम्मा और एआईएडीएमके के लिए दोनों धड़े एक हुए हैं। हमारा लक्ष्य अम्मा और एमजीआर के सपने को पूरा करना है। उन्होंने कहा 11 सदस्य समन्वय समिति पार्टी चलेगी। उन्होंने कहा, अम्मा ने पहले कहा था कि मेरे (अम्मा) के बाद एआईएडीएमके 100 साल तक चलेगी। हम सुनिश्चित करेंगे कि ऐसा हो।

उन्होंने कहा कि अम्मा के आशीर्वाद और पार्टी कार्यकर्ताओं की इच्छा ने इसे संभव बनाया। साथ ही उन्होंने सीएम ई. पलानीस्वामी और उनके गुट के नेताओं का धन्यवाद किया।

संभव है कि पलानीस्वामी के नेतृत्व वाला धड़ा पार्टी प्रमुख वी.के. शशिकला के संबंध में कुछ घोषणा करे, क्योंकि पनीरसेल्वम समूह उन्हें पार्टी से निकालने जाने पर अड़ा हुआ है। बता दें कि शशिकला फिलहाल आय के ज्ञात स्रोत से अधिक संपत्ति के मामले में जेल में बंद हैं।

Desk Team