पुडुचेरी : अन्नाद्रमुक कार्यकर्ताओं ने चेन्नई में जल संकट के परिप्रेक्ष्य में तमिलनाडु सरकार और लोगों के खिलाफ पुडुचेरी की उपराज्यपाल किरण बेदी के हालिया बयान को लेकर बृहस्पतिवार को प्रदर्शन किया। प्रदर्शन का नेतृत्व करने वाले अन्नाद्रमुक नेता ए. अनबालागन ने केंद्र से पुडुचेरी की उपराज्यपाल बेदी को वापस बुलाने का आग्रह किया क्योंकि उनकी टिप्पणी अत्यधिक अपमानजनक और तुच्छ थी।
आंदोलनकारियों ने बेदी की तमिलनाडु सरकार और राज्य के लोगों के विरुद्ध अनुचित और निराधार टिप्पणी’’ के खिलाफ नारे लगाए। किरण बेदी ने चेन्नई में जल संकट पर एक मीडिया रिपोर्ट की ओर इशारा करते हुए कहा था कि चेन्नई में चार साल पहले जहां भारी बारिश से बाढ़ आई थी, वहीं अब यह देश का पहला सूखा शहर बन गया है।
किरण बेदी ने कहा कि इस रिपोर्ट के संदर्भ में जनधारणा है कि यह स्थिति कुशासन, भ्रष्ट राजनीति और उदासीन नौकरशाही के कारण पैदा हुई है। हालांकि बाद में उन्होंने कहा कि उन्होंने सिर्फ जनधारणा साझा की थी। उन्होंने कहा था, यह मेरे निजी विचार नहीं हैं और इसलिए संदेश में कुछ भी व्यक्तिगत नहीं है।


Download Android App
Download iOS App



