गांधीनगर : अमित शाह ने 134 करोड़ रुपये विभिन्न परियोजनाओं का किया उद्घाटन और शिलान्यास

Summary :

अमित शाह ने अपने संबोधन में कहा कि भारत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में वैश्विक महामारी के खिलाफ एक सुनियोजित लड़ाई लड़ रहा है।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुरुवार को अपने संसदीय क्षेत्र गांधीनगर में 134 करोड़ रुपये की विभिन्न परियोजनाओं का उद्घाटन किया या उनकी नींव रखी। इस दौरान उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि भारत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में वैश्विक महामारी के खिलाफ एक सुनियोजित लड़ाई लड़ रहा है। 
वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए आयोजित हुए इस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अमित शाह ने कहा, ‘‘कोरोना वायरस एक अभूतपूर्व चुनौती है। लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हम इससे सुनियोजित तरीके से निपट रहे हैं और पूरे विश्व ने हमारे प्रयासों की सराहना भी की है।’’ 


अमित शाह ने कहा कि कोरोना वायरस के कारण गांधीनगर में विकास कार्य धीमे पड़े हैं लेकिन वैश्विक महामारी ज्यादा समय तक गुजरात या भारत को आगे बढ़ने से रोक नहीं पाएगी। बीजेपी नेता ने लोगों से वायरस का टीका आने तक सभी एहतियाती कदम उठाने की अपील की। 

Desk Team