केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह दो दिवसीय दौरे के लिए गुजरात में मौजूद है। यात्रा के दूसरे दिन यानी आज गृह मंत्री सूरत शहर में आयोजित होने वाले अखिल भारतीय राजभाषा सम्मेलन में हिस्सा लेंगे। अपने दिन भर के सूरत दौरे के दौरान शाह, शहर के पास हजीरा में स्थित कृभको टाउनशिप भी जाएंगे, जहां वह बायो-एथेनॉल संयंत्र की आधारशिला रखेंगे।
अखिल भारतीय राजभाषा सम्मेलन-2022 बुधवार को हिंदी दिवस के अवसर पर सूरत के पंडित दीनदयाल उपाध्याय इंडोर स्टेडियम में आयोजित किया जा रहा है। ये कार्यक्रम में दो अलग-अलग सत्र होंगे। इस सत्र के दौरान हिंदी भाषा को लेकर विभिन्न विषयों पर चर्चा होगी।
राजभाषा हिंदी राष्ट्र को एकता के सूत्र में पिरोती है।
हिंदी सभी भारतीय भाषाओं की सखी है। मोदी सरकार हिंदी सहित सभी स्थानीय भाषाओं के समानांतर विकास हेतु प्रतिबद्ध है।
हिंदी के संरक्षण व संवर्धन में योगदान देने वाले महानुभावों को नमन करता हूँ।
सभी को ‘हिंदी दिवस’ की शुभकामनाएं। pic.twitter.com/mQXnUa28PF
— Amit Shah (@AmitShah) September 14, 2022
अमित शाह ने ट्वीट किया, “राजभाषा हिंदी राष्ट्र को एकता के सूत्र में पिरोती है। हिंदी सभी भारतीय भाषाओं की सखी है। मोदी सरकार हिंदी सहित सभी स्थानीय भाषाओं के समानांतर विकास हेतु प्रतिबद्ध है।” उन्होंने आगे लिखा, “हिंदी के संरक्षण और संवर्धन में योगदान देने वाले महानुभावों को नमन करता हूं। सभी को ‘हिंदी दिवस’ की शुभकामनाएं।”


Download Android App
Download iOS App



